फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dowry harassment case registered against eight people including husband, mother-in-law

Kushinagar News: पति, सास सहित आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered against eight people including husband, mother-in-law
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पति, सास सहित ससुराल के आठ सदस्यों पर दहेज में बुलेट गाड़ी के लिए प्रताड़ित करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, जेठानी सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पटहेरवा थाने की पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 जुलाई 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी में करीब 11 लाख रुपये खर्च हुए थे। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही बुलेट बाइक को लेकर पति मुहम्मद हुसैन, सास खातून बानो, जेठानी सकीना खातून सहित अन्य लोगों की तरफ से कम दहेज लाने की बात कहकर ताना दिया जाने लगा। इसे लेकर गाली गलौज किया जाने लगा। पति मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहा। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद तीन बार डॉक्टर के पास जांच कराने ले गए। महिला का आरोप है कि 18 सितंबर को पति, जेठानी और अन्य ने बेहोशी की दवा खिला दिया। उसके बेहोश होने पर उसका गर्भपात करा दिया। जेवर और आलमारी की चाबी छीनकर पति ने उसे मायके ले जाकर छोड़ दिया। यह चेतावनी दी कि आना तो बुलेट गाड़ी लेकर ही आना। महिला का कहना है कि मायके में ही रहते हुए इलाज करा रही है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति, सास, जेठानी सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed