{"_id":"66945bd95448b40f450b986a","slug":"dowry-death-accused-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119909-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 15 Jul 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
दुदही/बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर जमुनिया के टोला अशोगवा में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विवेचना सीओ तमकुहीराज कर रहे हैं। रामपुर जमुनिया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में मृतका के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
ससुर ने बताया कि मौत के बाद मृतका का शव गन्ने के खेत में दफन कर दिया गया है। नायब तहसीलदार लक्ष्मी वर्मा और राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार की मौजूदगी में महिला के शव को कब्र से निकलवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की विवेचना सीओ जितेंद्र सिंह कालरा कर रहे हैं।