{"_id":"5d41dabe8ebc3e6d1971b792","slug":"don-t-share-personal-id-kushinagar-news-gkp316026644","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर पर्सनल आईडी न करें साझा : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट पर पर्सनल आईडी न करें साझा : एसपी
विज्ञापन
उदित नारायण इंटर कॉलेज में एसपी राजीव नारायण मिश्र ने छात्राओं को जागरूक किया।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर पर्सनल आईडी न करें साझा : एसपी
उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतिम दिन छात्राओं को अंजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी सांझा नहीं करने और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देकर सहायता लेने की सलाह दी गई।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने 100, 181, 1090 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि अंजान व्यक्ति से बातचीत न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी सूरत में दूसरों से साझा न करें। कभी भी असुरक्षित महसूस करते समय तत्काल पुलिस की तरफ से जारी हेल्प लाइन नंबरों पर फोन कर पुलिस को सूचित करें। इसके अलावां गलत तरीके से देखे या गलत तरीके से कोई आपको छूए तो इसकी जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों दें और किसी भी सूरत में इंटरनेट पर अपनी पर्सनल जानकारी न डालें, अनजान लोगों से बात न करें, अपना पासवर्ड किसी से भी शेयर न करें। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि आप पुलिस को सूचना देकर अपने ऊपर होने वाले उत्पीड़न की जानकारी पुलिस को देते हैं तो पुलिस आपको गोपनीय रखते हुए हर संभव मदद करेगी।
इस दौरान कोतवाल मिथिलेश राय, एंटी रोमियो प्रभारी विभा पांडेय, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय पांडेय, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी, सुरेंद्र कुमार सिंह, राजीव यादव, मृगेंद्र राव, संजीव कुमार सिंह, आसनरायण राय, चंद्रशेखर दीक्षित, शंकरशरण दूबे, कृष्णमोहन सिंह, राममिलन सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बतरौली में एसएचओ रामाशीष सिंह यादव ने डायल 100, महिला हेल्प लाइन 181 तथा 1090 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अंजान व्यक्ति से बातचीत नहीं करने और न ही कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा करने की सीख दी। अगर कोई अनजान व्यक्ति खिलौने, मिठाई, चाकलेट आदि देता है या देने का प्रयास करता है तो माता-पिता या टीचर को तत्काल बताएं। इस दौरान एसआई भगवान सिंह, एंटी रोमियो टीम के सूरजदेव सिंह, उमेश कुमार, अजय मौर्य, अखिलेश, अर्चना पांडेय, सुमन गुप्ता, प्रबंधक निरंजन श्रीवास्तव, नीतीश कुमार, कंचन यादव, शालिनी शर्मा, सरिता, अंजली, श्वेता, ममता, शिवानी आदि मौजूद रहे।