फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dol mela preparation start

Kushinagar News: शस्त्र पूजा कर शुरू की डोल मेले की तैयारी

Thu, 24 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
dol mela preparation start
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। श्री बड़ा महावीरी अखाड़ा की तरफ से मंगलवार की रात भगवान महावीर और शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद अखाड़ा से जुड़े खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन कर डोल मेला की तैयारी शुरू कर दी।
सेवरही कस्बा में हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्टी तिथि को दो दिवसीय महावीरी आखाड़ा डोल मेले का आयोजन होता है। इसमें कस्बे के आठ अखाड़ों की तरफ से भगवान महावीर की विभिन्न मुद्राओं वाली झांकियां निकाली जाती हैं। उन झांकियों के साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
विज्ञापन

मेले में स्थानीय और बाहर से आए खिलाड़ी खेल कौशल का प्रदर्शन करते हैं। परंपरा है कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अखाड़ों की पूजा पहले कर ली जाती है। शस्त्र पूजा के बाद से खिलाड़ी नियमित अभ्यास करना शुरू कर देते हैं। इस वर्ष डोल मेला चार सितंबर की रात और पांच सितंबर को दिन में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी तैयारी के लिए मंगलवार की रात श्री बड़ा अखाड़ा-एक में भगवान महावीर व शस्त्र कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा हुआ। इस दौरान शेखर जायसवाल, रविंद्र यादव, विशेषर जायसवाल, सोनू जायसवाल, अजय ब्याहुत, दीपक मद्धेशिया, राहुल जायसवाल, मोनू पाठक, संजय गुप्ता, संदीप जायसवाल, सुनील गिरि, रंजीत मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed