{"_id":"64f37d692bd4ff685303d99c","slug":"dol-mela-from-monday-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3980-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डोल मेला सोमवार से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डोल मेला सोमवार से, तैयारियां पूरी
Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 1944 में शुरू किया गया था महावीरी अखाड़ा डोल मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में महावीरी अखाड़ा की तरफ से आयोजित दो दिवसीय डोल मेला सोमवार से शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सेवरही कस्बे में वर्ष 1944 में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान महावीरी अखाड़ा डोल मेला की शुरुआत हुई थी। इसमें बिहार के छपरा, सिवान, महराजगंज, गोपालगंज समेत कई जिलों के लोग डाेल देखने आते हैं। इस मेले में खिलाड़ियों की तरफ से खेल कौशल के प्रदर्शन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है।
अखाड़ा संचालकों का कहना है कि इस साल चार सितंबर की रात में डाेल मेला शुरू होकर पांच सितंबर को दिन में समाप्त होगा। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, अखाड़ा आठ के संचालक लव जायसवाल, आलोक जायसवाल, लक्ष्मण सिंह, शुभम रौनियार, कृष्णा जायसवाल, दिनेश वर्मा, सोनू जायसवाल, राजा लारी आदि ने शनिवार को डेला मेले की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान अधूरी तैयारी पूरी करने के लिए समिति से जुड़े लोगों जिम्मेदारी सौंपी गई।