{"_id":"63139648b6da8900cb61fddb","slug":"dol-fair-will-be-held-today-amidst-tight-vigil-kushinagar-news-gkp4492875123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी चौकसी के बीच आज लगेगा डोल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी चौकसी के बीच आज लगेगा डोल मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी चौकसी के बीच आज लगेगा डोल मेला
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार का डोल मेले का आयोजन रविवार की रात और सोमवार को दिन में होगा। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को मेले के दौरान सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
तमकुहीराज के एसएचओ अश्वनी राय ने बताया कि रविवार की रात व सोमवार को दिन में डोल मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए समउर बाजार में पूरी चौकसी बरती जाएगी। इस मेले में स्थानीय पुलिस के अलावा 11 थानाध्यक्ष, 40 दरोगा, एक प्लाटून पीएसी, चार महिला एसआई, 25 महिला कांस्टेबल, 125 हेड कांस्टेबल व सिपाही, अग्निशमन दस्ता के अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मेले की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि आने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके।
समउर बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी प्रकार की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले में कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करे तो उसे पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जा सके। तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि समउर डोल मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मेले में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।