{"_id":"67a6518800c47ad2560b2047","slug":"doctors-not-reaching-chc-on-time-patients-worried-for-treatment-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131709-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी में समय से नहीं पहुंच रहे डॉक्टर, इलाज के लिए मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी में समय से नहीं पहुंच रहे डॉक्टर, इलाज के लिए मरीज परेशान
Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। तमाम सख्ती के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी समय से अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे तक सीएचसी विशुनपुरा पर अधिकांश चिकित्सकों की कुर्सी खाली रही। सीएचसी प्रभारी तक की कुर्सी खाली मिली। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज डॉक्टर के इंतजार में अस्पताल परिसर में घूमते हुए दिखे। वार्डों में लाइट तक नहीं जली थी, जिससे वहां अंधेरा पसरा था।
2.94 लाख लोगों की स्वास्थ्य की देखरेख करने के लिए मंसाछापर में सीएचसी विशुनपुरा का निर्माण कराया गया। सरकार की सख्ती है कि समय से चिकित्सक अस्पताल पहुंचे, लेकिन सीएचसी विशुनपुरा में समय से चिकित्सक नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे तक सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान अलीम नहीं पहुंचे थे। वहां मौजूद एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि वे जिले पर मीटिंग में गए हैं। अस्पताल के नेत्र विभाग के कार्यालय पर भी ताला लटका था। पता चला कि नेत्र चिकित्सक नहीं आए है, वे अवकाश पर है या नहीं इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। टीबी क्षय रोग कक्ष पर भी ताला लटका था। एक महिला और दूसरे चिकित्सक के ऑफिस का कुर्सियां खाली थी।
महिला चिकित्सक नहीं आई थीं। दूसरे चिकित्सक डॉ. आनंद मणि त्रिपाठी अभी सीएचसी परिसर के अपने कमरे पर थे। स्टाफ नर्स ममता और रीता मौजूद मिली। बीएचडब्ल्यू अश्वनी पाल मौजूद मिले।
विज्ञापन
दंत चिकित्सक नहीं आई थी। हालांकि, बीपीएम दीपक कुमार अपने कार्यालय में मौजूद मिले। सीएचसी परिसर में मिलीं रंभा देवी, हीरालाल, गोलू ने बताया कि वे करीब एक घंटे से डॉक्टर साहब का इंतजार कर रहे है। उनके आने पर इलाज कराकर घर जाउंगा।