फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctors-health workers arrived late, patients created a ruckus

Kushinagar news: देर से पहुंचे डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी, मरीजों ने किया हंगामा

Tue, 30 Aug 2022 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 10:01 AM IST
सार

भाजपा नेता आनंद कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले निरीक्षण करने आए खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया से शिकायत कर अस्पताल की व्यवस्था सही करने की मांग की गई थी। इसके बाद कोई सुधार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Doctors-health workers arrived late, patients created a ruckus
हंगामा की सूचना पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारसनाथ गुप्ता को मांग पत्र सौंपते भाजपा न? - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

स्थानीय कस्बा स्थित संयुक्त महिला चिकित्सालय में सोमवार की दोपहर तक डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से नाराज मरीजों के तीमारदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


भाजपा नेता आनंद कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले निरीक्षण करने आए खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया से शिकायत कर अस्पताल की व्यवस्था सही करने की मांग की गई थी। इसके बाद कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारसनाथ गुप्ता ने समय से अस्पताल खोलने और अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। इसके बाद लोग मान गए। इस दौरान नंद गिरी, दिनेश, रामाशंकर कुशवाहा, अकलू गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, राहुल चौधरी, आनंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed