{"_id":"57ae0d534f1c1b106aee4368","slug":"doctors-found-on-ultrasound-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नहीं मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नहीं मिले डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा कस्बे में शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के पास स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच हुई। एसडीएम और एडिशनल सीएमओ की टीम की जांच के दौरान दो सेंटरों पर वे डॉक्टर नहीं मिले इनके नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत थे। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड करने से संबंधित सूचनाओं वाला रजिस्टर भी पूरा नहीं था।
एसडीएम जेपी गुप्ता और एडिशनल सीएमओ डॉ. सुदर्शन सोनकर ने शुक्रवार को हाटा में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच शुरू की। एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जो रजिस्टर प्रस्तुत किया गया उसमें अगस्त महीने में केवल एक ही जांच का जिक्र था। एडिशनल सीएमओ ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए केंद्र के संचालक को फटकार लगाई। यह सेंटर जिस डॉक्टर के नाम से पंजीकृत है वह भी नहीं मिले। बताया गया कि डॉक्टर दो बजे के बाद आते है। टीम ने सेंटर के संचालक को चेतावनी दी कि बगैर डॉक्टर के अगर अल्ट्रासाउंड किया गया तो उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। दूसरे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी डॉक्टर नहीं मिले। यहां रजिस्टर में कोई डिटेल दर्ज नहीं था। जांच टीम ने इस भी नाराजगी जताई। तीसरे सेंटर भी रजिस्टर पूरा नहीं था।
इस संबंध में एसडीएम जेपी गुप्ता ने बताया कि इन सेंटरों की बार-बार शिकायत मिल रही थी। जांच में कई कमियां मिली हैं। सभी को चेतावनी दी गई है। फिर लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्रवाई होगी।