फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   doctor fired bullet door in goat grazing dispute

कुशीनगर: बकरी चराने के विवाद में दरवाजे पर होम्योपैथी डॉक्टर ने दागी गोली, युवक घायल

Sat, 18 Feb 2023 06:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
doctor fired bullet door in goat grazing dispute
पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार में शुक्रवार की शाम हुई घटना
पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार में शुक्रवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन

पडरौना/ पटहेरवा/ उजारनाथ (कुशीनगर )। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार में होम्योपैथी डॉक्टर ने बकरी चराने के विवाद में रिवाल्वर से गोली दाग दी। गोली लगने से गाय सहित एक युवक घायल हो गया। घटना शुक्रवार की शाम को हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने उसका लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिया है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई जाएग। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात रहेगा। करमैनीडीह निवासी होम्योपैथी डॉक्टर जियाउल इस्लाम का खेत करमैनी बाजार गांव के पास है। शाम करीब चार बजे उनके खेत में घुसकर कुछ बकरियां गेहूं की फसल चर रही थीं। इसको लेकर डॉक्टर ने बकरी चरा रही किशोरियों को डांट दिया। किशोरियों भी डॉक्टर संग भिड़ गईं। आरोप है कि इससे गुस्साए डॉ. जियाउल इस्लाम घर पहुंचे। कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर ले आए। उनका गुस्सा देखकर बकरी चरा रही लड़कियां भाग गईं।
विज्ञापन

किशोरियों की तलाश करते हुए डॉक्टर उनके घर पहुंच गए। एक किशोरी के घर पहुंचे तो उसका भाई मुहम्मद आरिफ पुत्र नूर आलम (25) मिल गया। इसी बात को लेकर आरिफ से कहासुनी होने पर डॉक्टर ने ताबड़तोड़ तीन गोली दाग दी। एक गोली आरिफ के कंधे में लगी। दूसरी गोली दीवार में टकराकर वहां बंधी एक गाय को लग गई। तीसरी गोली हवा में चली। फायरिंग की आवाज पर गांव के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ एसएचओ गिजिरेश उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर असलहा बरामद कर लिया। घायल युवक को पुलिस सीएचसी फाजिलनगर ले गई। बाद में पुलिस फोर्स के साथ सीओ जितेंद्र सिंह कालरा पहुंचे। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि 60 वर्षीय आरोपी डॉ. जियाउल इस्लाम (60) को गंभीर बीमारी है। इसलिए वह चिड़चिड़ा हो गया है। वह फाजिलनगर में क्लीनिक चलाते थे।

0000
घटना की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed