फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctor cheated of Rs 1.61 crore in the name of MRI machine

Kushinagar News: एमआरआई मशीन के नाम पर 1.61 करोड़ की डॉक्टर से ठगी

Fri, 18 Oct 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of Rs 1.61 crore in the name of MRI machine
पडरौना। एमआरआई मशीन देने के नाम पर संतकबीर नगर के जालसाज ने शहर के डॉक्टर दंपती से 1.61 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। तय समय पर मशीन नहीं दी और टाल-मटोल करने लगा तो डॉक्टर को जालसाजी का अहसास हुआ। डॉक्टर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जालसाज पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुन्ना कालोनी बलुचहा रोड निवासी डॉ. कमलेश वर्मा अस्पताल संचालित करते हैं। कसया में एमआरआई मशीन लगवानी थी। करीब दो साल पूर्व संतकबीर नगर के सहसराव माफी निवासी जालसाज मोहम्मद इमरान खान डॉ. कमलेश वर्मा के पास पहुंचा और खुद को एक कंपनी का डायरेक्टर बताया। कंपनी का कार्यालय लखनऊ में होने की बात कही। जालसाज पर विश्वास कर डॉक्टर ने पहली बार में 30 लाख रुपये दे दिया। बैंक अकाउंट और नकद मिलाकर 1.61 करोड़ रुपये देने के एक साल बाद भी एमआरआई मशीन नहीं लगी तो डॉ. कमलेश वर्मा और उनकी पत्नी जालसाज के घर गए।
विज्ञापन

जालसाज ने मशीन का कुछ पार्ट्स कसया क्लीनिक पर भेज दिया और बाद में टाल-मटोल करने लगा। दबाव बनाने पर मशीन देने में असमर्थता जाहिर करते हुए रुपये वापस करने का समय मांगा। तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किया। इस मामले में पुलिस ने डॉ. कमलेश वर्मा की तहरीर पर जालसाज मोहम्मद इमरान खान पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed