फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctor arrested on charges of molesting a young woman.

Kushinagar News: युवती से छेड़खानी के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Doctor arrested on charges of molesting a young woman.
तुर्कपट्टी। फाजिलनगर फोरलेन स्थित गड़हिया चौराहे पर संचालित निजी क्लिनिक में युवती से छेड़खानी के मामले में चिकित्सक डॉ. एन अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसका चालान कर गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद से ही पुलिस ने थाने में बैठाकर समझौते का प्रयास किया। जब वह नहीं मानी तो आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। इस मामले की वह एसपी से शिकायत करेगी।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र का युवक पूर्व से निजी क्लिनिक में इलाज कराने आता था। बुधवार को वह अपनी दादी और बड़ी बहन के साथ पहुंचा था। परिजनों का कहना है कि युवक और उसकी दादी को देखने के बाद चिकित्सक ने युवती को क्लिनिक के अंदर बुलाया। आरोप है कि चिकित्सक ने युवक और उसकी दादी को बाहर भेज दिया। इलाज के बहाने युवती से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। घर पहुंचने के बाद शाम को परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

अगले दिन बृहस्पतिवार को परिजन क्लिनिक पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने पीआरवी और वूमेन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को पकड़कर मधुरिया पुलिस चौकी ले गई। वहां युवती और चिकित्सक से पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed