फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Do not refer patients who do not have a serious illness.

Kushinagar News: गंभीर बीमारी के बिना मरीजों को न करें रेफर

Thu, 25 Dec 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Do not refer patients who do not have a serious illness.
कुशीनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक डीएम महेंद्र सिंह तंवर के अध्यक्षता में हुई। सरकारी अस्पतालों में इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर मरीजों को रेफर करने के खेल पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने सीएमओ को इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी गंभीर बीमारी के मरीजों को रेफर कर परेशान न किया जाए। ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसके अलावा संचालित स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की समीक्षा किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार निष्ठा से कार्य करें। ड्यूटी के प्रति किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात को नजदीकी सीएचसी पर आने वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज करें, गंभीर हालत होने पर ही रेफर करें, बेवजह रेफर करने से मरीज के साथ उनके परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकत्रियों के भुगतान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थिति, विभिन्न प्रकार के टीकाकरण कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित निर्माण कार्य, नसबंदी, अंतरा इंजेक्शन, एईए, जेई सहित अन्य सभी स्वास्थ्य योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिना ठोस एवं उचित कारणों के मरीजों को रेफर करने की स्थिति में संबंधित चिकित्सकों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ओपीडी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed