{"_id":"6484b95ee209ecae2909b6e8","slug":"dm-warned-xen-kushinagar-news-c-7-1-201514-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्षेत्र भ्रमण न करने पर डीएम ने एक्सईएन (विद्युत) को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्षेत्र भ्रमण न करने पर डीएम ने एक्सईएन (विद्युत) को दी हिदायत
Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की रात डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। एक्सईएन (विद्युत) के क्षेत्र भ्रमण नहीं करने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिए।
डीएम रमेश रंजन ने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, डायट, उद्यान, जलनिगम, विद्युत, होम्योपैथिक, डूडा, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों की तरफ से संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
शुक्रवार की देर रात तक चली इस बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को उनके विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता (विद्युत) की तरफ से क्षेत्र भ्रमण नहीं करने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सईएन को समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त मनरेगा को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों का डाटा तैयार कराने का सीएमओ को निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।