{"_id":"648761b8bcc4b96b7a04141b","slug":"dm-taken-meeting-kushinagar-news-c-7-1-204395-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जलनिकासी के कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जलनिकासी के कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस देने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन-2.0 (नगरीय) की बैठक हुई। इसमें राज्य वित्त आयोग, दीनदयाल उपाध्याय योजना समेत सीवरेज जल निकासी, एमआरएफ, मुख्यमंत्री सृजन योजना, आरओ वाटर, वाटर एटीएम आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जलनिकासी के कार्य में धीमी प्रगति डीएम ने नाराजगी जताई।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की समीक्षा के दौरान टेंडर की प्रक्रिया समय से पूर्ण न होने और दुबारा टेंडर कराने में अधिक समय लगने के साथ जलनिकासी के लिए गए रहे सीवरेज के कार्यों में धीमी प्रगति डीएम रमेश रंजन ने नाराजगी जताई। उन्होंने सेवरही और खड्डा के ईओ अंतिम अवसर देते हुए कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी।
इसी तरह डीएम ने कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के साथ संबंधित अधिकारियों को बैठक कर कार्य में शिथिलता पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस देकर जवाब तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने सभी ईओ को मंगलवार से विजिट कर कम से कम पांच निर्माण कार्यों की जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिन नगर पंचायतों अभी तक आरओ नहीं लगा है वहां एक से दो दिन में आरओ लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम देवीदयाल वर्मा समेत जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ मौजूद रहे।