{"_id":"5fe4930f8ebc3e41d7655f6a","slug":"dm-taken-meeting-in-tehsil-kushinagar-news-gkp378076066","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम
तहसील सभागार में अफसरों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले, यह सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए प्राप्त शिकायतों को निस्तारण अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये बातें डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहीं। वह बुधवार की देर शाम तहसील सभागार में हुई अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि अधिकारियों को प्रत्येक जांच में पारदर्शिता रखनी चाहिए। ताकि जांच आख्या में किसी प्रकार की शक की गुंजाइश न रहे। उन्होंने चेताया कि वरासत दर्ज करने में किसी प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम देश दीपक सिंह, तहसीलदार फरीद अहमद खान, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, एसओ मिथिलेश कुमार राय, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार, राहुल दीक्षित, उमेश शाही, सुरेश शर्मा, मुकुट विहारी, विचित्रमणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।