{"_id":"66ad711bbe4f3d006b09a034","slug":"dm-sp-took-stock-of-the-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-120999-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज का डीएम-एसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
Sat, 03 Aug 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मान्यता मिलने के बाद प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार की शाम डीएम उमेश मिश्रा और एसपी संतोष कुमार मिश्रा हरका मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक पर पहुंचे। पूर्ण हो चुके भवन का निरीक्षण किया। बाकी कमियों को कार्यदायी संस्था को डीएम ने अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। शहर से हटकर बने एकेडमिक ब्लॉक आबादी से दूर है। इस लिए डॉक्टरों के अलावा एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं यहां पर रहेंगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपी ने यहां की व्यवस्था देखा। -
एसपी ने निर्माणाधीन जिला जेल का किया निरीक्षण
-पडरौना कुशीनगर जिला जेल का चल रहे निर्माण का जायजा शुक्रवार की देर शाम को एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने लिया। निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि जिला जेल का निर्माण हो जाने से जिले के बंदियों को देवरिया नहीं जाना पड़ेगा। काफी सहूलियत होगी। निर्माण के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत आने पर मौजूद वर्करों से संपर्क करने को कहा। कार्यदायी संस्था से बात कर निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।