फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM Saheb: Lekhpal gave possession of the land of Chhath Ghat to the lease holder.

डीएम साहब: लेखपाल ने छठ घाट की जमीन पर पट्टेधारक को दिला दिया कब्जा

Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
DM Saheb: Lekhpal gave possession of the land of Chhath Ghat to the lease holder.
पडरौना। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के जवहीमठ चुल्हाई गांव के प्रधान की अगुवाई में गांव के लोगों ने बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। लोगों ने लेखपाल पर छठ की जमीन पर पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बबलू देवान की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे गांव के वशिष्ठ तिवारी, बबलू श्रीवास्तव, सुनील ठाकुर, गंगेश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश पांडेय आदि लोगों ने कहा कि डीएम साहब गांव के लेखपाल बीते चार वर्ष से गांव में तैनात हैं। वे हमेशा मनमानी करते हैं। मंगलवार की शाम एक पट्टे धारक को गांव के छठ घाट की जमीन पर कब्जा दिला दिया है। विरोध करने पर उन्होंने इस कार्रवाई को उच्चाधिकारियों का निर्देश बताया। गांव के लोगों ने डीएम को बताया कि इस जमीन विवादित है। इसका डीएम न्यायालय में विचाराधीन है। लोगों ने इसकी जांच कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की। डीएम उमेश मिश्र ने लोगों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में लेखपाल वेदप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि भूमि प्रबंध समिति के प्रस्ताव से वर्ष 2013 में गांव के लोगों पट्टा हुआ था। पट्टेधारक इसकी बार-बार पैमाइश के लिए तहसील में पत्र दे रहे थे। इसका संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीड़ित को कब्जा दिलाया गया है। पहले से ही खलिहान की जमीन पर छठ वेदी बनी थी। इस वर्ष गांव के लोगों ने बंजर की जमीन पर सड़क किनारे छठ वेदी बनाई है। इससे 60 कड़ी दूर पट्टे धारक को कब्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed