फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm meeting in colectrate

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन

Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
dm meeting in colectrate
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक करते डीएम एस.राजलिगंम।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन
विज्ञापन

- डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने बताया कि जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के स्थान पर जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है। यह उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के अधीन है।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि खिलाड़ियों के बहुमुखी विकास, निर्धन, उदीयमान खिलाड़ियों को सहायता पहुंचाने के लिए जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया जा रहा है। इसका अस्तित्व सभी कड़ियों से साज-सज्जा स्थापित कर खेल के प्रति जागरूकता व संसाधनों को बढ़ाना है। डीएम ने स्टेडियम में आने वाले गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ लोगों को स्टेडियम का आजीवन सदस्य बनाकर एकमुश्त फीस के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रों एवं महिलाओं से रजिस्ट्रेशन शुल्क में कटौती कर मात्र 100 रुपये ही लिए जाएं। प्रोत्साहन समिति के लिए उन्होंने रसीद छपवाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए उपकरणों की जानकारी लेते हुए इस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वीमिंग पूल खुल जाने पर जो भी कमियां हैं, उसे दुरुस्त करा लिया जाए। खेल को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम स्थित लाइब्रेरी व पार्क के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ये कार्य पूर्ण हो जाने पर स्टेडियम में परिवार के साथ कोई भी आ जा सकता है। इस अवसर पर एडीएम देवीदयाल वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल सहित खेल विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed