फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm meet in block pramuckh

जर्जर भवन ध्वस्त कर नए निर्माण के लिए डीएम से की मांग

Mon, 26 Jul 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
dm meet in block pramuckh
जर्जर भवन ध्वस्त कर नए निर्माण के लिए डीएम से की मांग
विज्ञापन

- जिले के ब्लॉक प्रमुखों ने डीएम से की मुलाकात
- ब्लॉक से संबंधित समस्याओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के सभी क्षेत्र पंचायतों के ब्लॉक प्रमुखों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात की। इस दौरान ब्लॉक परिसर में स्थित पुराने व जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण कर उसके स्थान पर नए भवनों का निर्माण कराए जाने मांग की। इसके अलावा ब्लॉक से जुड़ी अन्य समस्याओं से डीएम को अवगत कराया।

ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह की अगुवाई में जिले के ब्लॉक प्रमुख कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम एस. राजलिंगम से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर वर्ष 1950 में निर्मित भवन में ही कार्य किए जा रहे हैं। पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने कहा कि जर्जर भवनों में कार्य करने के दौरान कोई दुर्घटना हो सकती है। जर्जर होने की वजह से बरसात में छतें टपकती हैं और दीवारों में सीलन होती हैं। उन्होंने उसे ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण की मांग की। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने मंसाछापर बाजार स्थित विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वहां का भवन काफी जर्जर हालत में हैं। कर्मचारियों व अधिकारियों के आवास तो इस कदर जर्जर हैं कि कभी भी छत गिर सकती है। डीएम ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र इंतजाम कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश जायसवाल, धनंजय तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय, सुधीर राव, गिरिजेश जायसवाल, शेषनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed