फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM listened problems

चौपाल में विकास कार्यों की हकीकत दिखी

Tue, 19 Jul 2016 11:52 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 19 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM listened problems
कार्यक्रम - फोटो : santosh verma
कुबेरस्थान। पडरौना विकास खंड के लोहिया समग्र गांव धरनी छापर में मंगलवार की शाम प्रशासन ने चौपाल लगाई। इसमें इंदिरा आवास, पेयजल, एमडीएम, राशन वितरण समेत कई अन्य योजनाओं में लापरवाही के मामले सामने आए। डीएम ने इस पर तत्काल जांच कर कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगी चौपाल में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2014.15 में तीन इंदिरा आवास, एक लोहिया आवास, 50 शौचालय, 10 सोलर लाइट, 11 नि:शुल्क बोरिंग, पांच आरसीसी सड़कों का निर्माण, विद्युतीकरण, 17 इंडिया मार्क  हैंडपंप, 12 विधवा पेंशन, 68 वृद्धावस्था पेंशन, आठ विकलांग पेंशन, 111 समाजवादी पेंशन स्वीकृत किए गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि जिन तीन लाभार्थियों को इंदिरा आवास उपलब्ध कराया गया था, उन्हें दूसरी किस्त उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके चलते तीनों लाभार्थियों के आवास अभी अपूर्ण हैं। गांव में लगाए गए 17 इंडिया मार्क हैंडपंप चालू तो हैं, लेकिन उनसे दूषित पानी निकलता है। प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों में फल और दूध का भी वितरण नहीं होता है। लोगों ने राशन कार्ड में पात्रों का नाम शामिल नहीं किए जाने की भी शिकायत की।
विज्ञापन


नाराज डीएम ने दूध और फल वितरण न होने के प्रकरण की जांच कराकर हेडमास्टर को निलंबित करने तथा इंदिरा आवास व राशन संबंधी गड़बड़ी के लिए सीडीओ व डीएसओ को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीडीओ केदारनाथ सिंह, एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश गुप्ता, बीईओ अजय कुमार तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एचएन सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर शशि शेखर सिंह,  एसओ कुबेरस्थान अरविंद कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जहानुद्दीन अंसारी, सचिव रामनक्षत्र सिंह सहित सभी तमाम अधिकारी व कर्मचारी तथा गांव के लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed