फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm inspected two schools

रुदवलिया और सरैया महंथ पट्टी स्कूल की जांच की

Fri, 04 Nov 2016 11:04 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 04 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
dm inspected two schools
‌जायजा - फोटो : santosh verma
गुरवलिया बाजार/ जोकवा बाजार। शुक्रवार की डीएम ने फाजिलनगर ब्लॉक के मॉडल विद्यालय रुदवलिया और सरैया महंथपट्टी का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों की व्यवस्था से संतुष्ट डीएम ने यहां के प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ की सराहना की। डीएम ने दोनों स्कूलों के शौचालय में टाइल्स लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जिले के मॉडल प्राथमिक स्कूल रुदवलिया पहुंचे डीएम शम्भु कुमार ने कमरों में चल रहे शिक्षण कार्य को देखा और बच्चों से भी सवाल पूछे। विद्यालय की साज सज्जा से खुश डीएम ने यहां के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों की तारीफ की। विद्यालय में डीएम के आने की सूचना पर ग्राम प्रधान विद्यावती देवी, चंद्रभूषण यादव, लालसा चौहान, छोटे मिश्र आदि ने गांव में खलिहान, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। डीएम ने राजस्व कर्मचारियों को तत्काल इसका समाधान कराने का निर्देश दिया। डीएम ने विद्यालय में इंटर लाकिंग कराने तथा शौचालय में टाइल्स लगवाने का निर्देश एडीओ पंचायत पारस प्रसाद तथा सेक्रेटरी राजेश सिंह को दिया। डीएम करीब डेढ़ घंटे तक इस विद्यालय में रुके थे। इस दौरान बीएसए पन्नाराम गुप्ता, बीईओ फाजिलनगर विजय प्रकाश याद, एबीआरसी समन्वयक विद्यासागर पांडेय, अमर सिंह, सफाउद्दीन अंसारी, रामकुंवर प्रसाद, दयाशंकर सिंह, तनुश्री, परवीन जहां, मंजूर आलम, शाह आलम अत्रीमुनि मिश्र आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने इसी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैया महंथपट्टी  का भी निरीक्षण किया। इस विद्यालय की व्यवस्था से भी वे प्रभावित हुए। उन्होंने सेक्रेटरी और प्रधान को शौचालय में टाइल्स तथा परिसर में फूल पत्ती लगवाने का निर्देश दिया। डीएम ने यहां भी कक्षों में जाकर पठन-पाठन को देखा। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश  कुमार सिंह, ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार सिंह,  नायब  तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, रामऔतार  प्रसाद, दयाशंकर सिंह, चंद्रशेखर कुमार, रंजना राय समेत कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed