{"_id":"62c7286cca64860506620eca","slug":"dm-inspected-plantation-site-kushinagar-news-gkp442957459","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट बाईपास पर पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट बाईपास पर पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट बाईपास पर पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण
पडरौना। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डीएम एस राजलिंगम ने एयरपोर्ट बाईपास रोड पर दोनों ओर लगाए जा रहे पौधों का निरीक्षण किया तथा खुद भी पौधे लगाए। इस मौके पर डीएफओ अनिल श्रीवास्तव, एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने भी पौधरोपण किया गया।
डीएम ने एयरपोर्ट को जोड़ने वाले सड़क पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था, सड़क के सुंदरीकरण व पौधरोपण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तकनीकी जानकारियां भी ली तथा पौधरोपण के माध्यम से सुंदरीकरण किए जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा यहां भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े हुए वृक्ष यथा साल, पीपल, इत्यदि का रोपण किया जाए। इससे एक तरफ सड़क की सुंदरता में इजाफा होगा वहीं दूसरी तरफ यहां आने वाले लोगों में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े वृक्षों के बारे में जागरुकता आएगी। इस अवसर पर एयरपोर्ट, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।