{"_id":"67c0afd1db3d798bbe0bb2ad","slug":"dm-inspected-dios-office-gave-instructions-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132942-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीएम ने किया डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीएम ने किया डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण, दिए निर्देश
Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। डीएम ने बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की गहनता से निगरानी करते हुए शुचिता पूर्ण बोर्ड परीक्षा कराने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्हाेंने कार्यालय में मौजूद एक-एक व्यक्ति के बारे में पूछकर उनके बारे में जानकारी ली।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद डीएम विशाल भारद्वाज ने कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के मुख्य शटर को बंद करवा दिया। उन्होंने कार्यालय में प्रवेश करने के बाद मुख्य शटर बंद करवाया और फिर अंदर जो भी व्यक्ति मिला, उससे उन्होंने परिचय पूछा और कार्यालय के अंदर आने के बारे में जानकारी भी ली। अधिकारियों को कुछ हिदायत देने के बाद उन्होंने विभागीय क्लर्कों से काम की जानकारी ली। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यालय में सामान्य दौरे के क्रम में जिलाधिकारी आए थे। उन्होंने बोर्ड परीक्षा से संबंधित जानकारी आदि लेने के साथ ही कार्यालय में मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी ली।