फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM inspected CHC hata

डीएम ने हाटा सीएचसी का निरीक्षण किया

Tue, 07 Jun 2016 11:43 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 07 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
DM inspected CHC hata
डीएम ने मंगलवार को हाटा सीएचसी का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
हाटा। डॉक्टरों की मनमानी और अव्यवस्था की शिकायतें मिलने पर डीएम ने मंगलवार को हाटा सीएचसी का निरीक्षण किया। दिन के लगभग 11 बजे डीएम के पहुंचते ही अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



हाटा में आयोजित तहसील दिवस में शामिल होने जा रहे डीएम शंभू कुमार सीएचसी हाटा पर पहुंच गए। वह सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे। वहां एक-एक कक्ष में जाकर डॉक्टरों और मरीजों से बात की। इस दौरान बाहर की जांच लिखने की बात सामने आई तो उन्होंने डॉक्टरों को कड़ा निर्देश दिया कि अगर बाहर की दवा और बाहर की जांच लिखी गई तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने लैब, एक्सरे रूम, फार्मासिस्ट कक्ष, वार्ड और प्रसव केंद्र की भी जांच की। साथ में मौजूद सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार और प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश चंद्रा से अस्पताल की व्यवस्था को देखकर असंतोष जाहिर किया। डीएम ने कहा कि अगर सरकार की ओर से पर्याप्त दवाएं सभी सरकारी अस्पतालों पर मुहैया कराई जा रही हैं तो आप लोग बाहर की दवाएं क्यों लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ‘अमर उजाला’ ने डॉक्टरों की मनमानी और समय से ओपीडी नहीं चलने से संबंधित खबरें प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थीं। उसके बाद एसडीएम ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था।


मंगलवार को निरीक्षण के दौरान डीएम शंभू कुमार ने कहा कि व्यवस्था को लेकर सीएमओ और प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश के साथ-साथ मनमानी करने वाले डॉक्टरों को चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed