{"_id":"684c6c9dc83ae4e0710e78b3","slug":"dm-formed-a-team-to-investigate-land-mafia-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-139459-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भू-माफिया की जांच के लिए डीएम ने गठित की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भू-माफिया की जांच के लिए डीएम ने गठित की टीम
Fri, 13 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के तमकुहीराज तहसील सभागार में शुक्रवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई भू-माफिया की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच टीम गठित की है। एडीएम और सीओ की अगुवाई में गठित टीम एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नौ जून को तमकुहीराज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पकड़ी राजा निवासी विनय चौरसिया, बनारसी गुप्ता व हीरा गुप्ता और मेंहदिया बुजुर्ग निवासी शुभकर शुक्ला व विद्याधर शुक्ल की तरफ से दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि एक भू-माफिया अधिकारियों की मिली भगत से जालसाजी कर जमीनों को हड़प रहा है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तमकुहीराज एसडीएम व सीओ की अगुवाई में जांच टीम गठित की गई है।