फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM expressed displeasure over the slow pace of works of Jal Jeevan Mission project

Kushinagar News: जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow pace of works of Jal Jeevan Mission project
जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन और सीडीओ गुंजन द्विवेदी। - फोटो : KUSHINAGAR
जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- डीएम ने जलजीवन मिशन योजना की परियोजनाओं का किया निरीक्षण
पडरौना। डीएम ने जनपद के विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उनके साथ सीडीओ भी थीं। उन्होंने कार्यदायी संस्था एनसीसी के अधिकारियों से परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम रमेश रंजन एवं सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने पंचायत पिपरासी, पिपरासुजान, खह्नवार बकलोलही तथा बरवां कला में जल जीवन मिशन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइप लाइन से संबंधित जानकारी संबंधित कंपनी एनसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र उपाध्याय से ली। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति व लीकेज की समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एनसीसी के उपस्थित प्रतिनिधि को समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने आबादी के सापेक्ष पेयजल की आपूर्ति के बारे में पूछताछ की। कार्य की धीमी प्रगति, जगह-जगह लीकेज की समस्या और ग्राम प्रधानों से मिली अन्य शिकायतों के आधार पर नाराजगी जताते हुए कार्य को त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खह्नवार बकलोलही में पाइपलाइन की गहराई की माप करवाई तथा मानक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जलजीवन मिशन के हर साइट पर साइट स्थल का नाम, इंजीनियर का नाम व मोबाइल नंबर अवश्य अंकित हो। पाइप लाइन के बारे में जगह जगह पाइप बिछाने के बाद खाली पड़े गड्ढे को जल्द से जल्द भर दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जलनिगम ग्रामीण के एक्सईएन अनुराग गौतम व अन्य अधिकारी तथा एनसीसी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed