फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM and SP did not arrive on Samadhan Diwas, complainants returned disappointed

Kushinagar News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम और एसपी, निराश लौटे फरियादी

Mon, 18 Aug 2025 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM and SP did not arrive on Samadhan Diwas, complainants returned disappointed
- डीएम और एसपी की अनुपस्थिति में एसडीएम ने सुनीं लोगों की शिकायतें, 12 में से दो का किया निस्तारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कप्तानगंज। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी नहीं पहुंचे। इससे उनके पास फरियाद लेकर आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि डीएम और एसपी की अनुपस्थिति में कप्तानगंज एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उनके सामने 12 मामले प्रस्तुत किए गए, जिसमें राजस्व से जुड़े दो मामलों का निस्तारण किया गया।
जिले के सभी तहसील सभागारों में शनिवार को जन्माष्टमी का अवकाश होने के चलते उस दिन आयोजित संपूर्ण समाधान का आयोजन सोमवार को हुआ। इस दिन डीएम और एसपी को कप्तानगंज तहसील सभागार में लोगों की फरियाद सुनना था, लेकिन किन्हीं वजहों से वे नहीं पहुंच सके। डीएम और एसपी की अनुपस्थित में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और तहसीलदार चंदन शर्मा ने लोगों की फरियाद सुनीं।
विज्ञापन

उनके सामने राजस्व की छह, पुलिस की एक, विकास की दो, शिक्षा की एक, स्वास्थ्य की एक और अन्य विभाग की एक समेत कुल 12 मामले प्रस्तुत हुईं, जिसमें से राजस्व से जुड़े दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा, सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, बीईओ रीता गुप्ता, मार्कंडेय गुप्ता, सुरेंद्र प्रजापति, आशुतोष कुमार, विचित्रमणि त्रिपाठी, राहुल दीक्षित, उमेश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000

निजी स्कूलों में जो वाहन बच्चों को ले जाने के लिए चलाए जाते हैं, वह मानक से अधिक बच्चों को बैठाते हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। प्राइवेट विद्यालयों में बिना योग्यता के शिक्षक रखे जाते हैं। इसके अलावा अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज इन्ही मामलों की शिकायत डीएम से करने आए थे, लेकिन वे नही आए हैं। अब वापस जा रहा हूं।


- विन्देश सिंह, निवासी, जमली।
0000000


ग्राम सभा की बंजर जमीन पर गांव के कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में लेखपाल के रिपोर्ट आने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा है। इसकी शिकायत डीएम से करने आया था, लेकिन डीएम नहीं आए तो वापस जा रहा हूं।


- प्रहलाद गुप्ता, निवासी, अमडीहा।
------------
32 में चार मामलों का निस्तारण

गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम न्यायिक प्रेम प्रकाश राय की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 32 मामले आए, इसमें चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व 15, पुलिस छह, विकास विभाग चार एवं अन्य विभाग के सात शिकायती पत्र समाधान दिवस में आए। इसमें राजस्व के चार मामलों का मौके पर निस्तारित हुआ। शेष पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया। इस दौरान एसडीएम आकांक्षा मिश्र, तहसीलदार सुनील कुमार सिंह सहित तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed