फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM and ASP checked question paper bundle and CCTV footage

डीएम और एएसपी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Fri, 01 Apr 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM and ASP checked question paper bundle and CCTV footage
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण निरीक्षण करते जिलाधिकारी एस.राजलिंगम व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमा - फोटो : KUSHINAGAR
डीएम और एएसपी ने प्रश्नपत्र बंडल और सीसीटीवी फुटेज जांचा
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का डीएम और एएसपी ने निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज और डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्र के बंडलों का निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी निर्देश दिया।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखते हुए नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एएसपी रितेश कुमार सिंह और डीआईओएस मनमोहन शर्मा के साथ सबसे पहले शाकुंतल इंटर कॉलेज रविंद्र नगर पहुंचे। वहां डबल लॉक को खोलवाकर प्रश्नपत्र के बंडल और केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरा में उपलब्ध फुटेज का निरीक्षण किया। इसके बाद किसान इंटर कॉलेज साखोपार, एसएन गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल कसया, धर्मोदय इंटर कॉलेज कसया और नवल एकेडमी सपहा रोड कसया समेत अन्य कई परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध डबल लॉक और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का निरीक्षण कया। इस दौरान कसया एसडीएम वरुण पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूपी 53 और संस्कृत बोर्ड में 377 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
पडरौना। शुक्रवार को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली में बोर्ड परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 765 परीक्षार्थियों में से 712 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह जिले में चल रहे संस्कृत बोर्ड परीक्षा में पूर्व माध्यमा के लिए पंजीकृत कुल 582 परीक्षार्थियों में से 316 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 266 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसीतरह पूर्व माध्यमा की परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 340 परीक्षार्थियों में 229 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 111 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड और संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सभी सावधानी बरती जा रही है। शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 53 और संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में कुल 377 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed