{"_id":"674a1ec8fd28f92ad5047dc8","slug":"divisional-officials-honored-dpro-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127325-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंडल पदाधिकारियों ने डीपीआरओ को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंडल पदाधिकारियों ने डीपीआरओ को किया सम्मानित
Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी इकाई गोरखपुर मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीपीआरओ से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।
मंडल महामंत्री रमाकांत गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अगुवाई में डीपीआरओ से मिले पदाधिकारियों ने जिले के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी से मामलों का निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान जिलामंत्री सुभाष प्रसाद, संयुक्त जिलामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभार तूफानी शर्मा, तमकुहीराज ब्लॉक अध्यक्ष रुदल अली आदि मौजूद रहे। संवाद