{"_id":"691248e28f800fd8f10b5ecb","slug":"district-police-number-one-in-resolving-complaints-on-igrs-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148746-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में जिला पुलिस नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में जिला पुलिस नंबर वन
Tue, 11 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने प्रदेश में परचम लहराया है। आईजीआरएस (जनसुनवाई) प्रणाली में बेहतर कार्य करते हुए जनपद कुशीनगर ने अक्टूबर माह में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों और जनपदीय आईजीआरएस सेल को निर्देशित किया कि हर शिकायत का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे पुलिस परिवार की मेहनत का परिणाम है। आगे भी इसी समर्पण और पारदर्शिता के साथ जनसुनवाई प्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर और सशक्त हो सके।