{"_id":"698b8bc89c997cfaa201fafe","slug":"district-panchayat-member-accused-of-cattle-smuggling-released-on-bail-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154453-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पशु तस्करी का आरोपी जिला पंचायत सदस्य जमानत पर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पशु तस्करी का आरोपी जिला पंचायत सदस्य जमानत पर रिहा
Wed, 11 Feb 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। थानाक्षेत्र के छहूं गांव निवासी पशु तस्करी का आरोपी जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता अमरेश यादव जमानत पर रिहा हो गया है। पुलिस ने छहूं गांव सहित थानाक्षेत्र के सभी तस्करों पर सख्ती बढ़ा दी है। पशु तस्करों की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रख रही है।
पिछले बृहस्पतिवार की सुबह पशु तस्करी से जुड़े एक मामले में वांछित जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव को तुर्कपट्टी पुलिस ने उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। सोमवार को उसे जमानत मिल गई।
उधर, उनकी रिहाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गई। तुर्कपट्टी एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पशु तस्करी को लेकर पुलिस की जीरो टार्लेंस नीति जारी रहेगी। जमानत पर रिहा या भूमिगत सभी पशु तस्करों पर पुलिस 24 घंटे नजर रख रही है। किसी भी हालत में क्षेत्र में पशु तस्करी नहीं होने दी जाएगी। इसमें लिप्त आरोपियों पर विधिक कार्रवाई होगी।