{"_id":"69c836ed077a8bd28200e7eb","slug":"district-judge-and-dm-inspect-deoria-jail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157123-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देवरिया जेल का जिला जज और डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देवरिया जेल का जिला जज और डीएम ने किया निरीक्षण
Sun, 29 Mar 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज,डीएम, एसपी सहित अधिकारी।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जिला जज, डीएम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और एसपी ने शनिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों, मेस एवं संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
जेल में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या असामाजिक तत्वों की मौजूदगी न हो, इसके लिए जेल अधीक्षक को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जेल कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता से करने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के समय जेल, पुलिस, प्रशासनिक एवं न्यायिक विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।