{"_id":"656e2f8664575c501a0ce6f9","slug":"district-civil-court-bar-association-celebrated-advocates-day-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8846-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने मनाया अधिवक्ता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने मनाया अधिवक्ता दिवस
Tue, 05 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तीन दिसंबर को अवकाश होने क कारण जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता दिवस सोमवार को मनाया गया। इसमें अधिवक्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई तथा उनकी जीवनी पर चर्चा की।
जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर स्थान पडरौना की ओर से सोमवार को बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अखिलेश मणि त्रिपाठी व महामंत्री राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने की। चालन मुकेशचंद्र पांडेय ने किया।
सर्वप्रथम भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित, इरशाद अहमद कामिल, गुलाब सिंह, तैयब अली, विवेकानंद मिश्र को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता राजकिशोर शाही ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति के पद पर सादगी का जीवन जीए। पद से हटने के बाद आश्रम में अपना जीवन व्यतीत किया।
विज्ञापन
इस दौरान मिथिलेश कुमार दीक्षित, राकेश कुमार पांडेय, वुद्धेश पांडेय, अपर जिला जज सुनील कुमार यादव, अपर जिला जज मदनमोहन, अपर जिला जज सत्यपाल कुमार प्रेमी, प्रशांत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता सिंह, सिविल जज एसडी विजय विश्वकर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।