{"_id":"626ecb89c9a6e5345328c042","slug":"distributed-cylender-kushinagar-news-gkp4353835108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने आठ महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने आठ महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने आठ महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए
उज्ज्वला से चूल्हा पर खाना पकाने वाली महिलाओं को मिला लाभ : सांसद
- 22 को एक लाख 23 हजार का चेक दिया गया
- नौ को पांच-पांच लाख रुपये सहायता का प्रमाणपत्र वितरित हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला विस्तृत योजना के तहत रविवार को उज्ज्वला दिवस मनाया गया। कसया तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को एलपीजी का निशुल्क कनेक्शन दिया गया। सांसद और विधायक ने आठ महिला लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। इसके अलावा मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के 22 लाभार्थियों को एक लाख 23 हजार रुपये का चेक और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत नौ लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता का प्रमाणपत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि उज्ज्वला योजना से उन महिलाओं को बड़ा लाभ मिला है, जो चूल्हे से खाना बनाती थीं और बीमारियों की चपेट में आती थीं। इससे समाज में बड़ा परिवर्तन आया।
विशिष्ट अतिथि विधायक पीएन पाठक ने कहा कि उज्ज्वला योजना से गांवों में अग्निकांड की घटनाओं में कमी आई है। पूर्व में अप्रैल व मई के महीने में आग लगने से जन-धन की हानि होती थी, धुआं बंद होने से प्रदूषण भी कम हुआ है। हियुवा के जिला संयोजक चमन प्रकाश यादव, सचिन पाठक, धनंजय मणि त्रिपाठी,विनोद गिरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता एसडीएम वरुण कुमार पांडेय संचालन लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार आशीष गुप्त, आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, निखिल उपाध्याय, सुमित त्रिपाठी, नीतिश सिंह, सूरज वर्मा, विकास तिवारी, आशुतोष पांडेय और राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।