फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute over wife doing household chores leads to father's murder.

Kushinagar News: पत्नी के घर के काम करने पर विवाद, पिता को मार डाला

Sat, 16 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute over wife doing household chores leads to father's murder.
रामपुर माफी गांव में मृतक के घर रोते बिलखते परिजन।संवाद
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया गांव के रामपुर माफी टोला में बृहस्पतिवार देर रात घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। नई बहू से घर का काम कराने (खाना बनाने और बर्तन धोने) की बात पर पिता-पुत्र के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकालकर पिता ओमप्रकाश के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

रामपुर माफी निवासी ओमप्रकाश (55) और उनके छोटे बेटे राधेश्याम (25) के बीच रात करीब दस बजे खाना बनाने और बर्तन साफ करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि राधेश्याम की शादी 18 मार्च 2026 को हुई थी। परिवार के लोग नई बहू होने के कारण उससे घरेलू काम नहीं करा रहे थे, जबकि ओमप्रकाश बहू से घर के काम में हाथ बंटाने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि कहासुनी के दौरान मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में राधेश्याम घर के सामने स्थित मंदिर से त्रिशूल उठा लाया और पिता के सीने में घोंप दिया। ओमप्रकाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में तितिला स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ओमप्रकाश का बड़ा बेटा अच्छेलाल चेन्नई में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए निकल गया है। थाना प्रभारी परविंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी की तहरीर पर आरोपी बेटे राधेश्याम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त त्रिशूल को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed