फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute over fondling a grandson leads to a young man's murder

Kushinagar News: पोते को दुलारने को लेकर विवाद, युवक की हत्या

Tue, 27 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dispute over fondling a grandson leads to a young man's murder
पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवां बुजुर्ग गांव की वारदात, तीन आरोपी हिरासत में
विज्ञापन



बनकटा बाजार/पटहेरवा (कुशीनगर)। पोते को दुलारने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवां बुजुर्ग गांव में रविवार शाम को हुई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों आरोपियों काे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
चौराखास थाना क्षेत्र के कस्तूरवा गांव निवासी नवी मंसूरी के बेटे इंशाद की शादी चार साल पहले अशोगवां बुजुर्ग गांव के अनुरहवा टोला निवासी मुस्कान से हुई थी। इंशाद काम के सिलसिले में बाहर रहता है जबकि मुस्कान दो बच्चों के साथ मायके में रहती है। रविवार देर शाम नवी मंसूरी पोते-पोतियों से मिलने बेटे की ससुराल पहुंचे थे। वह घर के बाहर पोते को दुलार रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मुस्कान का भाई सोनू मंसूरी पहुंचा और उसने नवी को अपशब्ब्द कह दिया। विरोध करने पर सोनू ने नवी को पीट दिया। इस पर नवी ने अपने भाई शाकिर को फोन कर सूचना दी। शाकिर अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंच गया। उनमें इब्राहिम (30) भी था। इब्राहिम बाहर मजदूरी करता था और 10 दिन पहले ही घर आया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इसी दौरान सोनू, उसके भाई आशिक और पिता इस्लाम ने इब्राहिम के सिर पर डंडे से वार कर दिया। नवी और शाकिर भी घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बीच बचाव मामला शांत कराया और घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। वहां से इब्राहिम को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सोनू के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे पर परिजन मना करने लगे। करीब आधे घंटे तक इसको लेकर परिजन ने पुलिस से बहस की पर बाद में वे मान गए।



वर्जन

इब्राहिम की पत्नी सलमा की तहरीर पर सोनू, आशिक और इनके पिता इस्लाम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- जयंत कुमार यादव, सीओ तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed