{"_id":"66873cbc6aefc24eee080664","slug":"disposal-of-two-cases-in-chaupal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-119321-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौपाल में दो मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौपाल में दो मामलों का निस्तारण
Fri, 05 Jul 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
कसया। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार काे ग्रामसभा नटवलिया के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। इसमें राजस्व के दो मामले निस्तारित किए गए। शेष मामलों को संबंधित विभाग को भेज दिया गया।
चौपाल में तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, विद्युत विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल मौजूद रहे। वरासत और ग्रामसभा में अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने के मामलाें पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारित करा दिया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से गांव में ढीले एवं जर्जर तारों को सही कराने की मांग उठाई। ज्वाइंट ने शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। एक व्यक्ति ने राशन न मिलने की शिकायत की। पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा, हाटा पूर्ति निरीक्षक रितेश गुप्ता, ग्राम प्रधान तहसीलदार राव, एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, ब्रिजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ग्राम चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं
तमकुहीरोड। क्षेत्र के विरवट कोन्हवलिया में लगी ग्राम चौपाल में एसडीएम विकास चंद्र व तहसीलदार चंदन शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का निर्देश दिया। प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार सिंह ने विकास कार्यों की जानकारी दी। शैलेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पटेल, बीरबल शर्मा, अमरजीत सिंह आदि ने बाढ़ के दौरान सरकारी नाव की व्यवस्था, फसल नुकसान, पशु टीकाकरण, अस्पताल, बिजली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया। जिस पर अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर राजस्वकर्मियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान राजस्वकर्मी रामहरख यादव, जयंत गुप्ता, विनोद कुमार गौतम, प्रमोद यादव, शैलेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, सतीश सिंह, रामनगीना सिंह, लालजी कुशवाहा, वशिष्ठ सिंह, सहदेव चौहान, अमरेंद्र सिंह, जवाहर प्रसाद, शुभम सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों को आर्थिक मदद और अनुदान का मिला प्रमाणपत्र
छितौनी। खड्डा तहसील क्षेत्र के बेलवनिया ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में राहत चौपाल लगाई गई। आपदा से प्रभावित केला किसानों को विधायक विवेकानंद पांडेय व एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने आर्थिक सहायता एवं अनुदान का प्रमाण पत्र दिया।
30 जून की रात आये सतही तूफान से खड्डा क्षेत्र के हजारों किसानों के केला की फसल गिर गई थी। तहसील प्रशासन ने सर्वे करा 1961 प्रभावित किसानों को चिह्नित किया था, जिसमें से 1800 किसानों के खाते में बृहस्पतिवार को 81 लाख 94 हजार 246 रुपये भेज दिया गया। इसके उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में आयोजित आर्थिक सहायता एवं अनुदान का प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। इस आपदा के समय में यह मुआवजा की राशि मरहम का काम करेगा। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने कहा कि प्रभावित किसानों का सर्वे करा मुआवजा राशि उनके खाते में भेज दी गई है। शेष किसानों के खाते में जल्द ही मुआवजा राशि पहुंच जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, लेखपाल राजेश गुप्ता, लेखपाल धीरज शुक्ल, राजेंद्र मणि त्रिपाठी, आनंद कुशवाहा, सुजीत चौरसिया, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।