फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Discussion on organizational expansion at SP meeting in Sukrauli

Kushinagar News: सुकरौली में सपा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

Sat, 06 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Discussion on organizational expansion at SP meeting in Sukrauli
सुकरौली। समाजवादी पार्टी की ओर से हाटा विधानसभा क्षेत्र की बैठक शुक्रवार को कस्बे के तितिला स्थित मैरिज लॉन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामपरसन सिंह सैथवार और संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा नेता वीरेंद्र सिंह सैंथवार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। बैठक को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष राम परसन सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाएं और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह, शशि प्रताप चौधरी,बालकृष्ण मिश्रा, तूफानी निषाद, विजय यादव, जवाहिर लाल गौतम, उपेंद्र यादव, सत्यपाल शाही, हृदेश कन्नौजिया, सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed