फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   discussion on ambedkar and Gandhi's thought

अंबेडकर और गांधी के विचारों पर मंथन किया

Mon, 29 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी की ओर से कस्बे के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यान माला का रविवार को समापन हुआ। तीसरे दिन के मुख्य वक्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनिल राय ने महात्मा गांधी के दर्शन और बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के सिद्धांतों पर संयुक्त रूप से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के सहयोग से गांधी और अंबेडकर दर्शन पर आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के तीसरे दिन रविवार को बतौर मुख्य वक्ता दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल राय ने कहा कि अंबेडकर को दलितों के उत्थान तक जो सीमित किया गया है वह उनके साथ नाइंसाफी है।
विज्ञापन

अंबेडकर और महात्मा गांधी दोनों ने सर्वसमाज के हितों के लिए संघर्ष किया है।
डॉक्टर अंबेडकर स्वयं दलित परिवार से थे। वह जानते थे कि आजादी मिलने के बाद वंचितों को समाज में स्थान नहीं मिला तो देश टुकड़ों में बंट जायेगा। गांधीजी भी उनके विचारों से प्रभावित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका नतीजा रहा कि उन्हें संविधान निर्माण सभा का अध्यक्ष बनाया गया। विषय प्रर्वतन करते हुए डॉ. मुन्ना तिवारी अध्यक्ष हिन्दी विभाग महावीर पीजी कॉलेज फाजिलनगर ने कहा कि शोषित, पीड़ित, आहत समाज को गौतम बुद्ध ने अवश्य ही सहारा दिया था, लेकिन आधुनिक युग में यह कार्य डॉक्टर अंबेडकर ने करके बताया कि देश तभी मजबूत बनेगा जब सर्व समाज का विकास होगा।
अध्यक्षीय संबोधन में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री जगदीश पांडेय ने कहा कि कोई भी देख अखंड तभी रह सकता है जब वहां सामाजिक एकता स्थापित रहेगी। प्रथम सत्र में पावानगर डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मुन्ना तिवारी ने कहा कि गांधी का जीवन ही उनका दर्शन है।

आगन्तुकों के प्रति आभार महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रबंधक अगिभनवेश मणि और स्वागत प्रबन्ध समिति के मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय, प्राचार्य डॉक्टर रामसुभाष पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। संचालन प्रवक्ता नंदा पांडेय ने किया। संयोजक गांधी अध्ययन केंद्र के निदेशक मोहन पांडेय और अंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक सतीश शुक्ला ने व्याख्यानमाला में आने वाले विद्धानों के प्रति संयुक्त रूप से आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed