{"_id":"58065e024f1c1b716b703a91","slug":"discussion-for-prevention-of-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान रोकने के उपायों पर चर्चा की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान रोकने के उपायों पर चर्चा की
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गंडक हाईलेवल कमेटी के अभियंताओं ने गंडक नदी के कटान से प्रभावित एपी तटबंध एवं पिपराघाट का निरीक्षण किया। यहां बाढ़ खंड डिवीजन के अभियंताओं से अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी ली तथा कटान रोकने के संभावित उपायों पर चर्चा हुई।
गंडक नदी की बाढ़ से बचाव के लिए परियोजना तैयार करने वाली पटना की गंडक हाईलेवल कमेटी के सदस्य सोमवार की शाम को एपी तटबंध पर पहुंचे। यहां बाढ़ खंड डिवीजन के अधीक्षण अभियंता आरडी यादव, कुशीनगर के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह आदि भी मौजूद थे।
कमेटी के सदस्यों ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ एपी तटबंध के विरवट कोन्हवलिया पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इसके अलावा जंगलीपट्टी के बीन टोली और पिपराघाट भी पहुंचे। कमेटी ने पिछले साल स्वीकृत परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बचाव कार्य के लिए प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
इस दौरान बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पीसी त्रिपाठी, अवर अभियंता रमेश यादव, सीएम शाही, एसएन सिंह, एमपी सोनकर, चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी आदि रहे।