{"_id":"78cb2f2d0ba2966bf47b342ce00a31c3","slug":"disbalanced-bus-enter-in-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित रोडवेज की बस दुकान में घुसी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित रोडवेज की बस दुकान में घुसी, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सुबह एक अनियंत्रित सरकारी बस के एक मिठाई की दुकान मे घुस जाने से हादसा होते-होते बचा। क्योंकि जिस समय यह घटना हुई, मिठाई का दुकानदार चाय बना रहा था और उसने दुकान के पीछे से भागकर जान बचाई। इस दुर्घटना में घायल चालक को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया।
परिवहन निगम की तमकुहीरोड-पडरौना मार्ग पर चलने वाली खाली बस घने कोहरे के कारण रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर नबी रसूल नामक फल के दुकानदार की दुकान को रौंदते हुए योगेश हरियाणवी की मिठाई की दुकान में घुस गई। उस समय मिठाई दुकानदार चाय बना रहे थे।
लेकिन बस को दुकान में घुसते देखकर वह बदहवाश होकर अपनी दुकान के पिछले हिस्से से भागकर जान बचाए। बस का शीशा टूट गया। मिठाई की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। थोड़ी ही देर भीड़ जुट गई। बस में बेहोश पड़े चालक को बाहर निकाला गया। उसके सिर में चोट आई थी। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू और चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। आधे घंटे तक सड़क जाम रहा।