फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dirty water is flowing on the road

सड़क पर बह रहा है गंदा पानी

Thu, 27 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dirty water is flowing on the road
सड़क पर बह रहा है गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के किदवई नगर में मुहल्ले में एक माह से घरों का गंदा  पानी सड़क पर बह रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार इसकी व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं। मजबूरन लोगों को गंदे पानी के बीच से ही आना-जाना पड़ रहा है। दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी फैली गंदगी से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर 4 किदवई नगर में कुछ महीना पहले ही जल निकासी के लिए लाखों रुपया खर्च करके नाली का निर्माण कराया गया था। मुहल्ला निवासी राजू गुप्ता का कहना  है कि नाली निर्माण में इस कदर लापरवाही बरती गई कि जलनिकासी की स्थिति पहले से भी खराब हो गई। मेराज, विक्की, सलाउद्दीन, अब्दुल्लाह, आकाश आदि का कहना है कि गंदे पानी के बीच से ही होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। पूजा व नमाज पढ़ने वालों को भी इसी गंदगी के बीच से आना-जाना पड़ता है। बार-बार शिकायत के बाद भी अब तक लोगों की शिकायत दूर नहीं हो पाई है। मुहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन

मुहल्ले के सभासद गोविंद जायसवाल का कहना है कि नाली निर्माण के वक्त भी उन्होंने इसकी शिकायत की थी। ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई के लिए भी उन्होंने संबंधित लोगों को पत्र दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम का कहना है कि मौके पर सफाई नायक को भेजकर सफाई कराई जाएगी। जल्दी ही लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed