फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   diploma engineers strike continued

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी

Mon, 17 Oct 2016 10:43 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 17 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
diploma engineers strike continued
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
कसया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को 21वें दिन भी जारी रही। इन लोगों ने लोक निर्माण विभाग कसया के डाकबंगले में सभा की, जिसमें कई इंजीनियर शामिल हुए। 
विज्ञापन


प्रारंभिक ग्रेड पे में इजाफा और तीन पदोन्नति वेतनमान के लिए उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स महासंघ के लोग कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इस संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 4800 ग्रेड पे की लंबित मांग पर मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री की तरफ से निराकरण के लिए 15 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। इसलिए संगठन हड़ताल के लिए विवश हुआ है। 
विज्ञापन

आरटी कुशवाहा ने कहा कि सरकार के आश्वासन पर कुछ दिन पहले हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। फिर भी समस्या जस की तस है। सभा को डीके मिश्र, राजेश कुमार यादव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार राय, आनंद स्वरूप, शंभूनाथ, श्रीराम यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान विवेक खरवार, धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया, विरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण विकास, आरके शर्मा, डीएस त्रिपाठी, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, दिवाकर प्रसाद, एचएम बादल, आरएन राव, शिवभूषण कुमार, प्रमोद तिवारी, रितेश यादव, पारसराम यादव, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed