फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   diploma engineers demonsreated mashal rally

डिप्लोमा इजीनियरों ने मशाल जुलूस निकाला

Mon, 24 Oct 2016 11:24 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 24 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
diploma engineers demonsreated mashal rally
प्रदश्ऱ्न - फोटो : santosh verma
कसया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इजीनियर्स महासंघ की कुशीनगर इकाई की तरफ से सोमवार की शाम को कस्बे में मशाल जुलूस निकाला गया। बेमियादी हड़ताल के 28 वें दिन हुए इस आंदोलन में जिले के विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने हिस्सा लिया। जुलूस के बाद डाकबंगला परिसर में सभा भी हुई।
विज्ञापन

 सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष डीके मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते ही अभियंताओं की जायज मांग भी पूरी नहीं हो रही है। इंजीनियर राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बेमियादी हड़ताल के दौरान उन लोगों ने बाइक जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा था। इस पर भी प्रदेश सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व अभियंताओं की तरफ से निकाला गया मशाल जुलूस कस्बा के मेन रोड, गोरखपुर रोड, सपहा रोड व रामकोला रोड से होते हुए वापस पीडब्ल्यूडी डाकबंगला परिसर में पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरटी कुशवाहा, राजेंद्र मणि त्रिपाठी, परमात्मा प्रसाद मिश्र, महेश प्रसाद सोनकर, विजयसेन सिंह, आनंद स्वरूप, संजीव कुमार श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, आरके शर्मा सहित तमाम इंजीनियर मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed