फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Digital Sakhiyan will identify 1000 women entrepreneurs

Kushinagar News: डिजिटल सखियां करेंगी 1000 महिला उद्यमियों की पहचान

Fri, 09 Aug 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Digital Sakhiyan will identify 1000 women entrepreneurs
पकवा इनार। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड ने डिजिटल सखी परियोजना का शुभारंभ किया है। यह परियोजना जिले में 2028 के अंत तक काम करेगी। इसमें 100 महिलाओं को डिजिटल सखी के रूप में प्रशिक्षित कर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है। डिजिटल सखियां 1000 महिला उद्यमियों की पहचान करेंगी।
विज्ञापन


कंपनी के सेक्रेटरी एंड चीफ सस्टेनेबल आफिसर अपूर्वा राठौड़ ने बताया कि डिजिटल सखी परियोजना ग्रामीण महिलाओं के बीच डिजिटल गैप भरने और वित्तीय साक्षरता के बढ़ावा के लिए तैयार की गई है। डिजिटल सखियां 400 से अधिक गांवों की महिलाओं को शिक्षित करेंगी। 2028 तक पांच लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। 1000 ग्रामीण महिला उद्यमियों की पहचान करेंगी। उन्हें छोटे व्यवसाय से मजबूत करेंगी। डिजिटल सखी कार्यक्रम इस समय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में सक्रिय हैं। गोरखपुर जिले की डिजिटल सखी निर्मला सिंह और पूजा पांडेय ने बताया कि सखियां मौजूदा समय में महिलाओं को डिजिटल पेमेंट, घरेलू बजट का निवेश, आपातकालीन फंड का निर्माण, रुपये कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, जनधन कार्ड, स्मार्टफोन संचालन, सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार, सरकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाकर लाभान्वित करने का काम प्रमुख हैं। इस मौके पर संस्थान के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed