{"_id":"6838bfad4cd9580e750fec95","slug":"digital-education-will-be-promoted-in-government-schools-kushinagar-news-c-7-gkp1057-953001-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राजकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को दिया जाएगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राजकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को दिया जाएगा बढ़ावा
Fri, 30 May 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय विद्यालयों में भी अब डिजिटल पठन-पाठन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एकीकृत ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की व्यवस्था की गई है। स्कॉलर प्लेनेट एप के जरिए छात्र-छात्राओं को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। जिले में राजकीय विद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट के बाद इसको सभी राजकीय विद्यालयों में शुरू किया जा रहा है।
नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में तरह-तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे स्कूलों में अब डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले के राजकीय विद्यालयों में भी अब शिक्षा का डिजिटलीकरण किया जाएगा। बच्चों को अब डिजिटल माध्यम से विषयों को समझाया जाएगा। इसके लिए स्कॉलर प्लेनेट एप का सहारा लिया जाएगा। एप का मुख्य उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को डिजिटल पठन-पाठन एवं शिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना है। एप में एआई तकनीक का समावेश भी किया गया है, जिससे बच्चों को किसी भी टॉपिक को समझने में अधिक आसानी होगी। इसके लिए जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को इस संबंध में सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके बाद इन स्कूलों में डिजिटल रूप से पढ़ाई को बढ़ावा मिल सकेगा।