फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diesel shortages in some places, petrol shortages in others,cuts in supply have brought people to tears.

Kushinagar News: कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल नहीं, आपूर्ति में कटौती ने लोगों को रुलाया

Thu, 14 May 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Diesel shortages in some places, petrol shortages in others,cuts in supply have brought people to tears.
हाटा क्षेत्र के महुआरी में डीजल के अभाव में लटकी पड़ी नोजल।संवाद
पडरौना। जिले में पिछले कुछ दिनों से ईंधन की आपूर्ति में की गई कटौती के चलते हाईवे किनारे पेट्रोल पंपों पर कहीं डीजल है पेट्रोल नहीं और जहां पेट्रोल है वहां डीजल नहीं। ऐसे में इन पंपों पर पहुंचने वाले लोगों को बिना ईंधन लौटना पड़ जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि पंपों के ड्राई होने के बाद ही उन्हें तेल की आपूर्ति की जा रही है। ईंधन रहते आपूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसे में बार-बार पेट्रोल पंप सूख जा रहे हैं। खेप आने तक लोगों को 24 घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हाईवे स्थित हाटा क्षेत्र के महुआरी में संचालित पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे दो पहिया व चार पहिया वाहनों में ईंधन भरवाने के अलावा गैलन में डीजल के लिए लोग पहुंचे थे। जहां डीजल बहुत कम मात्रा में होने के चलते सिर्फ एक नोजल से ही ग्राहकों को दिया जा रहा था। एक मशीन पूरी तरह से डीजल के अभाव में बंद पड़ी थी। हालांकि पंप पर तैनात एक कर्मी ने बताया कि तेल की आपूर्ति होने की निश्चितता को लेकर काफी असमंजस की हालात है। जबकि तेल कंपनी के शर्तों के मुताबिक इंडेंट व नकद धनराशि आदि को भेज दिया जा रहा है,इसके बावजूद मांग के अनुसार,आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यह तथ्य उसने नाम न छापने की शर्त पर बताया। वहीं, चार पहिया,दो पहिया व ट्रैक्टर ईंधन के लिए खड़े थे। वहीं, तमाम लोग हाथों में प्लास्टिक के गैलन लिए डीजल के लिए देखे गए।
विज्ञापन


हाईवे स्थित पिपरही भड़कुलवा से पश्चिम करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 11:50 बजे

पेट्रोल नहीं है बोर्ड लगा हुआ मिला। मंगलवार शाम से ही यहां पर पेट्रोल खत्म हो गया था। प्रबंधक श्यामबदन कुशवाहा ने बताया कि ईंधन की मात्रा में काफी कटौती की गई है,इससे पंप पर कभी डीजल तो कभी पेट्रोल की कमी हो जा रही है।ऐसे में पंप ड्राई हो जा रहा है। लंबी दूरी तक चलने वाले बड़े वाहन यहां आते हैं, जिन्हें डीजल की अधिक खपत होती है,लेकिन उन्हें भी आपूर्ति में हुई कटौती के चलते तेल नहीं दिया जा पा रहा है। जो आपूर्ति हो रही वह काफी सीमित मात्रा में हो रही है। जब तक पहले से जैसे आपूर्ति नहीं बहाल होगी, तब तक ड्राई होने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

वर्जन:-

जिले में ईंधन आपूर्ति के अभाव में सिर्फ छह पेट्रोल पंप ड्राई हैं। इनमें चार पंप भारत पेट्रोलियम व दो इंडियन ऑयल के हैं। कहीं पर ईंधन की किल्लत नहीं है। लोगों को ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी अफवाह में आने की कोई जरूरत नहीं है। जरूरत के मुताबिक ईंधन की आपूर्ति होती रहेगी। -कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी,कुशीनगर

00000

खेतों की जुताई से बढ़ेगी डीजल की खपत:-

गौरतलब है कि वर्तमान में कृषि कार्यों के चलते पेट्राल पंपों पर कुछ ईंधन की मांग बढ़ेगी। इसकी वजह अब पंपों पर दिखाई दे रहा है। खेतों की जुताई कार्य के लिए डीजल के लिए पंपों पर लोग गैलन लेकर पहुंच रहे हैं। वे तेल नहीं मिलने पर आसपास के पेट्रोल पंपों पर भटक रहे हैं।

00000

गैस के बैकलॉग में आ रही गिरावट

पडरौना। जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों के 97 गैस एजेंसियों से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब इन गैस एजेंसियों पर बैकलॉग के आंकड़े में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जा रही है। उपभोक्ताओं को एजेंसी व गोदाम के चक्कर लगाने से निजात मिल सकती है।


बुधवार को जिले में रसोई गैस के बैकलॉग का आकड़ा 1,01,961 रहा। जबकि तीन पहले सोमवार को बैकलॉग का आंकड़ा 1,12,414 का था। इस तरह तीन दिन में करीब 10 से 11 हजार बैकलॉग में आई गिरावट आपूर्ति में सुधार होने का संकेत है। वहीं आपूर्ति के सापेक्ष अब बुकिंग में भी कमी आई दर्ज की जा रही है। फिलहाल अभी इस रफ्तार से बैकलॉग में कमी होगी तब भी करीब एक पखवाड़े का समय लगेगा,जब पूरी तरह से बैकलॉग खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed