फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dharmasamdha Devi temple will be illuminated with Victoria light, 29 lakhs will be spent

Kushinagar News: विक्टोरिया लाइट से जगमग होगा धर्मसमधा देवी मंदिर, खर्च होंगे 29 लाख

Wed, 12 Mar 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dharmasamdha Devi temple will be illuminated with Victoria light, 29 lakhs will be spent
रामकोला। कस्बा स्थित धर्मसमधा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य शुरू हो गया है। मंदिर परिसर में चल रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पथ प्रकाश और मंदिर की सुंदरता बढ़ाने के लिए विक्टोरिया लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

कस्बा का मां धर्मसमधा देवी मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। शारदीय और चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ तो रहती ही है, साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग नियमित दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में हर दिन कीर्तन, भजन, मुंडन और वैवाहिक समेत अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्य भी होते रहते हैं। इसके चलते मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। मंदिर परिसर में पहले से बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत की तरफ से आरसीसी सड़क, मंदिर परिसर में पथ प्रकाश और विक्टोरिया लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत भेजे गए प्रस्ताव की की स्वीकृत देते 29 लाख रुपये धनराशि मंजूरी की थी। इसके बाद नगर पंचायत की तरफ से टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर मंदिर परिसर में निर्माण कार्य शुरू करा दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार चौधरी ने बताया कि मां धर्म समधा मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 29 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने के लिए मंदिर परिसर में खराब पड़े हाईमास्ट को बदलने के साथ वहां जगह-जगह विक्टोरिया लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed