{"_id":"6979208d0a1edbb29f0823c2","slug":"dhananjay-and-anchal-won-the-race-competition-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153536-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दौड़ प्रतियोगिता में धनंजय और आंचल ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दौड़ प्रतियोगिता में धनंजय और आंचल ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय व स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इसके बाद सुबह नौ बजे जिला स्टेडियम से 5 किमी बालक वर्ग एवं 3 किमी बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता तथा जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 51 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 30 बालक और 21 बालिकाएं शामिल रहीं। बालक वर्ग में धनंजय निषाद ने प्रथम, अंकित द्वितीय, निखिल तृतीय, उपेंद्र यादव चतुर्थ, आफताब अली ने पंचम और विशाल ने षष्ठम् स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आंचल यादव प्रथम, ज्योति द्वितीय, प्रीति यादव तृतीय, सलोनी चतुर्थ, प्रीति पंचम और दिशा षष्ठम् स्थान पर रहीं।
विजयी खिलाड़ियों को वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार एवं क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद द्वारा सम्मानित किया गया।